कोटा में हॉस्पिटल के बाहर बातों में उलझाकर महिला से ठगी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला का आरोप है अनजान युवक ने उसे बातों में उलझाया था। कहा था कि उसे भोपाल जाना है लेकिन पैसे नहीं है। इस बीच नशीला पदार्थ सुंघाकर मंगलसूत्र और कान की बालियां ले ली और कागज की गड्डी थमाकर भाग गया। महिला ने महावीर नगर थाने में शिकायत दी हैं। घटना गुरुवार सुबह 11 बजे के आस-पास की हैं। हॉस्पिटल गेट के बाहर लगी दुकान के सीसीटीवी कैमरे में ठग युवक नजर आया है। बेसुध होने पर युवक जैसा कहता गया, करती गई महिला आवली रोजड़ी निवासी पीड़ित महिला धनकंवर ने बताया कि उनकी 4 साल की पोती पिछले 4 दिनों से न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती है। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे 5 साल के पोते के साथ खाना खाने हॉस्पिटल के बाहर आई थी। उस दौरान एक युवक ने रुका और कहा कि उसे भोपाल जाना हैं, किराए के पैसे नहीं हैं। इतने में एक और युवक वहां आ गया। वो भी बातें करने लगा। इस बीच एक युवक ने नशीला पदार्थ सुंघाया, जिससे मैं बेसुध हो गईं। इसके बाद जैसा-जैसा युवक कहता गया, वैसा-वैसा वह करने लगी। युवक ने मेरे गले से मंगलसूत्र, कान की बालियां खोल ली और एक लाख रुपए बताते हुए हाथ में कागज की गड्डी पकड़ा दी। सीसीटीवी में नजर आया युवक बात करते-करते सड़क किनारे साइड पर ले आया और वापस आने का कहकर मुझे हॉस्पिटल गेट पर खड़ा कर दिया। दोपहर 12 बजे करीब मेरी बेटी मुझे ढूंढते हुए हॉस्पिटल के बाहर पहुंची। तब जाकर मुझे सुध आई और ठगी का पता लगा। उसी दिन महावीर नगर थाने व पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर शिकायत देने पहुंची। आज भी महावीर नगर थाने में शिकायत देने पहुंची हूं। हॉस्पिटल के बाहर लगी दुकान के सीसीटीवी फुटेज में ठग युवक नजर भी आया है।