कोटा नगर निगम में बीजेपी की अनुसुईया गोस्वामी मेयर बन गई हैं। मेयर की कुर्सी पर बैठते हुए अनुसुइया गोस्वामी भावुक हो गई। उन्होंने विधायकों का आशीर्वाद लिया और मेयर टेबल को प्रणाम कर कुर्सी पर बैठीं। मेयर ने कहा कि मेरे ऑफिस में आने के लिए किसी भी कार्यकर्ता या आम जनता को किसी पर्ची की जरूरत नहीं पडे़गी। लोग अपनी समस्याएं लेकर सीधे ऑफिस आ सकेंगे। बीजेपी को 65 वोट, कांग्रेस को 35 वोट मिले। कांग्रेस खेमे में क्रॉस वोटिंग हुई। कांग्रेस के 39 पार्षद होने के बाद भी उनकी मेयर दावेदार सुनीता सुमन को 35 वोट ही मिले। वहीं बीजेपी के पास 57 पार्षद थे। 4 निर्दलीय में से 2 पहले ही भाजपा को समर्थन दे चुके थे। मेयर चुनाव से जुड़े PHOTOS चुनाव से जुड़े अपडेट सिर पर पगड़ी पहनकर वोट देने पहुंचे थे बीजेपी पार्षद: कोटा नगर निगम मेयर चुनाव के लिए बीजेपी के पार्षद बस से मतदान करने निगम पहुंचे थे। पार्षदों ने सिर पर पगड़ी पहन रखी थी। बीजेपी की मेयर प्रत्याशी अनुसुईया गोस्वामी ने दावा किया कि अच्छे वोटों से उन्हें जीत हासिल होगी। कांग्रेस पार्षद मेयर प्रत्याशी सुनीता सुमन के साथ मतदान के लिए पहुंचे थे। वोटिंग से पहले सुनीता सुमन ने कहा कि हम जीतेंगे ये उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सभी पार्षद एक साथ हैं। शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोलीं- बहुमत के बाद भी हमारे पार्षदों पर दबाव डाला: वोटिंग के दौरान शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राखी गौतम ने प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया था। राखी गौतम ने कहा कि बीजेपी डरी हुई है। बहुमत के बाद भी कांग्रेस पार्षदों पर दबाव की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि वोटिंग के लिए आने के दौरान बीजेपी नेताओं को अंदर आने दिया गया, लेकिन कांग्रेस नेताओं को बाहर रोका गया। सुकेत नगर पालिका के अध्यक्ष बने जितेंद्र चोपड़ा: कोटा जिले की 25 वार्ड वाली सुकेत नगर पालिका में भाजपा के जितेंद्र चोपड़ा अध्यक्ष बनें हैं। अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा के जितेंद्र चोपड़ा को 13 व कांग्रेस के उमरदीन को 12 वोट मिले। भाजपा के जितेंद्र को 1 वोट से जीत मिली। यहां कांग्रेस के 11, भाजपा के 10 और 4 निर्दलीय जीतकर पार्षद बने हैं। ---------- चुनाव से जुड़े अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए---