कोटा जिले की 5 नगर पालिकाओं में काउंटिंग में 557 प्रत्याशियों का भाग्य तय होगा। रामगंजमंडी, सुकेत, सांगोद, सुल्तानपुर और इटावा में 159 वार्डो की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। मतगणना शुरू होने के 2 घंटे में तस्वीर साफ हो जाएगी। रामगंजमंडी में वार्ड 27 से बीजेपी प्रत्याशी के नामांकन वापस ले लिया था। इस कारण यहां वोटिंग नहीं हुई। सांगोद में बीजेपी के 35 और कांग्रेस के 34 प्रत्याशी मैदान में हैं। वार्ड 19 में कांग्रेस प्रत्याशी हेनराज मेघवाल का नॉमिनेशन आपत्ति पर खारिज हो गया था। कोटा जिले की 5 नगर पालिका