कोटा जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए 13 अक्टूबर तक पहले चरण के नामांकन होंगे। नोमिनेशन में सिर्फ 2 दिन बचे हैं लेकिन अभी तक कांग्रेस-बीजेपी से एक भी पर्चा दाखिल नहीं हुआ है। पहले चरण में 19 जिला परिषद सदस्य के चुनाव होने हैं। और अभी तक केवर एक निर्दलीय सदस्य ने नामांकन भरा है। सांगोद पंचायत समिति से जिला परिषद के वार्ड 14 से दुर्गेश कुमार मेघवाल ने निर्दलीय नॉमिनेशन भरा है। पहले चरण में 4 पंचायत समितियों में 19 जिला परिषद सदस्य, 84 पंचायत समिति सदस्य, 163 सरपंच व 1441 वार्ड पंचों के लिए वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में लाडपुरा, सांगोद, सुल्तानपुर व इटावा पंचायत समिति में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के लिए 22 अक्टूबर को वोटिंग होगी, जबकि पंच/सरपंच के लिए 24 अक्टूबर को मतदान होगा। नामांकन के लिए 3 जगह व्यवस्था जिला परिषद के वार्ड संख्या 1 से 7 तक के आवेदन कलक्ट्रेट के रूम नंबर 2 में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीलिंग रवि वर्मा को प्रस्तुत किए जा सकेंगे। वार्ड 8 से 15 तक के आवेदन कलक्ट्रेट कक्ष-6 में एडीएम विनोद कुमार मल्होत्रा को जमा किए जा सकेंगे। वार्ड 16 से से 25 तक के प्रत्याशी नामांकन सहायक कलेक्टर मालविका त्यागी को कलक्ट्रेट परिसर स्थित एसीईएम कक्षा-5 में प्रस्तुत किए जा सकेंगे। पहले चरण के लिए नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक निर्धारित है। वहीं, नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक रहेगी। नाम वापसी की समय-सीमा समाप्त होते ही चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे और चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित की जाएगी। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के प्रथम चरण के मतदान के लिए मतदान दलों की रवानगी 21 अक्टूबर को होगी। पिछले चुनाव तक 23 जिला परिषद वार्ड थे पिछले चुनाव तक कोटा में 23 जिला परिषद वार्ड थे। अब 25 जिला परिषद वार्ड में चुनाव हो रहे हैं। पिछले चुनाव तक कोटा में 5 पंचायत समितियां के कुल 91 वार्डों में से बीजेपी ने 46 वार्डों में जीत हासिल की थी। जबकि कांग्रेस को 39 वार्डों में जीत मिली थी। 6 निर्दलीय चुनाव जीत कर पंचायत समिति मेंबर बने थे।अब 6 पंचायत समितियों में चुनाव है। 1 पंचायत समिति चेचट नई बनी है।