कोटा में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस के चलते सुबह से दोपहर तक कई इलाकों में 5 घंटे तक बिजली बंद रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। इन इलाकों में की जाएगी बिजली कटौती सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक: वेयर हाउस, इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स क्षेत्र, टीचर्स कॉलोनी सेक्टर-1 और 2, केशवपुरा सेक्टर-4, मीरा मार्केट, श्रीनाथ रेजीडेंसी, श्री प्रयाग धाम, श्याम वाटिका कॉलोनी, यूआईटी आवासीय योजना, भदाना नया गांव रोड, भदाना कृषि क्षेत्र, गणेशपुरा, तलवंडी सेक्टर 5, इंद्र विहार शिव ज्योति स्कूल रोड, ग्लोबल स्कूल रोड, रीको कम्युनिटी हॉल इलाकों की 4 घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक: महावीर नगर विस्तार योजना सेक्टर 2 इलाकों की 3:30 घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक: बसंत विहार और महावीर नगर विस्तार योजना सेक्टर 7, आरकेपुरम सेक्टर ए और बी, श्रीनाथपुरम सेक्टर बी, सी और ई, रावण चौक, शांति अस्पताल, हाड़ारानी सर्किल, आर्केडिया स्कूल, बालाजी मार्केट, एलआईसी बिल्डिंग, यूआईटी ऑडिटोरियम, मेडिकल कॉलेज क्वाटर्स, श्रीनाथपुरम सेक्टर-ए बी और डी, पीएचईडी पंप हाउस श्रीनाथपुरम , बॉम्बे योजना इलाकों की 3 घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक: दादाबाड़ी सेक्टर 1 व 2 इलाकों की 5 घंटे बिजली कटौती रहेगी।