कोटा के रावतभाटा रोड स्थित एक मुर्गी फार्म में रविवार शाम को करीब 8 फीट लंबा अजगर घुसने से हड़कंप मच गया। अजगर ने वहां एक मुर्गी का शिकार कर लिया, जिसके बाद स्नेक कैचर को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे स्नेक कैचर ने अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे प्राकृतिक आवास यानी जंगल में छोड़ दिया। अजगर के फार्म में पहुंचने से वहां मौजूद मुर्गियों के चिल्लाने और इधर-उधर भागने पर फार्म संचालक अब्दुल सलाम को शक हुआ। जब उन्होंने मुर्गियों के बाड़े में जाकर देखा तो एक कोने में अजगर बैठा हुआ था। पहले देखिए, 3 PHOTO'S रेस्क्यू के बाद अजगर को जंगल में छोड़ा आनन-फानन में अब्दुल सलाम ने तुरंत स्नेक कैचर गोविंद शर्मा को सूचना दी। जानकारी मिलते ही गोविंद शर्मा मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद अजगर को लाडपुरा क्षेत्र के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। साथ ही वन विभाग के अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी गई। स्नेक कैचर गोविंद शर्मा ने बताया कि अब्दुल सलाम के मुर्गी बाड़े में अजगर घुसने की सूचना मिली थी। अजगर करीब 7 से 8 फीट लंबा था और उसने मुर्गी का शिकार किया था। रेस्क्यू के बाद उसे सुरक्षित जंगल में रिलीज कर दिया गया।