कोटा में जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत हो गई। घटना बुधवार शाम 6 बजे की सांगोद थाना क्षेत्र के कांगणिया गांव की है। युवक रोहित नागर (24) खेत में खाद फेंक कर घर लौटा था। घर लौटते ही उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल लाए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 10 महीने पहले ही शादी हुई थी चचेरे भाई दीपक नागर ने बताया कि रोहित की 10 महीने पहले ही शादी हुई थी। वो दो बहनों का इकलौता भाई था। परिवार में सबसे छोटा था। रोहित 10 वीं तक पढ़ा लिखा था। वो खेती बाड़ी का काम संभालता था। घर से डेढ़ किमी दूर उनके 4-5 बीघा जमीन है। जिसमें धान लगा रखा है। खाद फेंककर शाम 6 बजे घर लौटा था बुधवार दोपहर साढ़े 4 बजे करीब रोहित खेत में गया था। वहां खाद फेंककर शाम 6 बजे घर लौटा। घर आते ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों से तुरंत सांगोद अस्पताल ले गए। रोहित के दाएं पैर में जहरीले कीड़े के काटने के निशान थे। उसे सांगोद से तुरंत कोटा एमबीएस हॉस्पिटल रेफर किया। कोटा लाते ही ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सांगोद थाना ASI अब्दुल ने बताया कि परिजनों ने तहरीरदी है। जिसमें खेत में काम करते समय जहरीले कीड़े द्वारा काटने की बात बताई है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।