कोटा के सांगोद में आज सुबह स्कूल जा रही बच्चों से भरी वैन पलट गई। वैन में करीब 18 बच्चे सवार थे। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और हादसे में घायल बच्चों को संभाला। गुस्साए कुछ लोगों ने वेन में तोड़फोड़ कर दी। मामले में लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सांगोद थाना पुलिस के सीआई पवन कुमार मीणा ने बताया कि घटना सुबह करीब 9 बजे की है। वैन ड्राइवर बच्चों को मंडाप गांव से कुंदनपुर स्थित तिलक स्कूल ले जा रहा था। वैन ड्राइवर शराब के नशे में था। हादसे में 4-5 बच्चों के अंदरूनी चोट लगा है। ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। यह स्कूल मंडाप गांव से करीब 5 किलोमीटर दूर है।ड्राइवर के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। देखिए हादसे से जुड़ी PHOTOS… स्कूल संचालक हेमंत कुमावत ने बताया कि स्कूल मालिक पिछले 8 साल से बच्चों को बैठाकर लाता है। आज वैन मालिक के यहां कोई काम था तो उसने किसी दूसरे व्यक्ति को वैन लेकर भेज दिया। पता होता वैन दूसरा व्यक्ति चलाकर ला रहा है तो बच्चों की छुट्टी कर देते। स्कूल पहुंचने से पहले ही वैन असंतुलित होकर गिर गई और हादसा हो गया, गनीमत रही की किसी के गंभीर चोट नहीं लगी। गाड़ी में 8वीं तक के बच्चे बैठे थे।