कोटा में 2 अलग-अलग जगह 2 लोगों को सांप के काटने का मामला सामने आया है। दोनों को कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टेंपों से उतरते समय पैरों में लिपटा पहला मामला इंदिरा गांधी नगर का है। इशांत कुमार (22) ने बताया कि वह सरकारी स्कूल के सामने अपने मोहल्ले में टेंपो में बैठा था। टेंपो से उतरते समय अचानक उसके पैरों में सांप लिपट गया और उसे काट लिया। इशांत ने तुरंत सांप की फोटो खींची और अस्पताल पहुंचा। डॉक्टरों के अनुसार सांप बिना जहर वाला बताया गया है, हालांकि एहतियात के तौर पर उसका इलाज शुरू कर दिया गया। महिला के हाथ में मारा डंक वहीं दूसरा मामला बजरंग नगर इलाके का है। यहां देर रात करीना नाम की महिला को हाथ में सांप ने काट लिया। महिला अपने पति के साथ निर्माणाधीन मकान में चौकीदारी का काम करती है। सांप के काटने के बाद उसे अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।