कोटा संभाग में कल बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। संभाग में 14 सितंबर को कई इलाकों में बरसात हुई। जिसके चलते तापमान में मामूली गिरावट हुई। शहर में सुबह से आसमान में बादल छाए हैं। बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। सोमवार को दोपहर में मौसम बदला हल्के बादल छा गए कुछ इलाकों में बारिश हुई। अधिकतम तापमान 31.1डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार- इस मानसून सीजन में अब तक औसत से 26% कम बारिश हुई है। सामान्यतया जिले में 14 सितंबर तक औसत 705.1मिमी बारिश होती है। इस सीजन में अभी तक 518.6 मिमी बारिश हुई है। बांधों की स्थिति गांधी सागर- मध्य प्रदेश के मंदसौर तहसील में बना गांधी सागर चंबल नदी का बड़ा बांध है। इस बांध की क्षमता 1312 फ़ीट है। 15 सितंबर सुबह 8 बजे तक गांधी सागर 1301.42 फ़ीट भरा है। राणा प्रताप सागर- चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा तहसील में बना है। इस बांध की क्षमता 1157 फ़ीट है। 15 सितंबर सुबह 8 बजे तक राणा प्रताप सागर 1143.47 फ़ीट भरा है। जवाहर सागर बांध- बूंदी जिले के तालेड़ा तहसील में बना है। इस बांध की क्षमता 980 फ़ीट है। 15 सितंबर सुबह 8 बजे तक जवाहर सागर 972.2 फ़ीट भरा है। कोटा बैराज- कोटा बैराज की क्षमता 854 फ़ीट है। 15 सितंबर सुबह 8 बजे तक कोटा बैराज 852.30फ़ीट भरा है।