कोटा के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय महिला ने घर पर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला के पति ने बताया कि खाना बनाने को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी। सूचना पर कुन्हाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खाना बनाने की बात को लेकर पति से झगड़ा हुआ था मृतका की पहचान कृष्णा विहार निवासी चित्रलेखा के रूप में हुई है। दोनों किराए के मकान में रहते थे। महिला ने करीब 6 साल पहले लव मैरिज की थी। उसके 6 साल का बेटा भी है। महिला का पति विजय महावर एक दूध डेयरी में काम करता है। महिला के पति ने बताया कि खाना बनाने को लेकर दोनों के बीच मामूली कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह घर बाहर चला गया। कुछ देर बाद वापस लौटा तो उसकी पत्नी फंदे से लटकी मिली। उसने तुरंत पास रहने वाले स्टूडेंट को बुलाया। दोनों ने चाकू से रस्सी काटकर महिला को नीचे उतारा और सीपीआर देने की कोशिश की, लेकिन तब तक महिला ने दम तोड़ दिया था। पति ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाया। फिलहाल सुसाइड के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।