कोटा में झगड़े के दौरान घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक बजरंग (28) गांव सेमलखेड़ी का रहने वाला था। परिजनों का आरोप है कि 14 अगस्त को शराब के ठेके पर विवाद के बाद डंडे से मारपीट की गई थी। कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया है। बड़े भाई अमर सिंह ने बताया- 14 अगस्त को उसके काका के 12वें का कार्यक्रम था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद बजरंग चचेरे भाई राजेश के साथ खींमच गांव जाने की कहकर निकला था। इसके बाद वो कालाकुड़ी शराब ठेके पर रुक गए। वहां उनकी अज्ञात युवको से कहासूनी हो गई। युवकों ने डंडो से बजरंग पर हमला कर दिया। अगले दिन बजरंग ने फोन करके बुलाया। इसके बाद उसे लेकर आया। घटना के 6-7 दिन बीत जाने के बाद भी उसने कुछ नहीं बताया। फिर अचानक से उसकी तबियत बिगड़ गई। झालावाड़ हॉस्पिटल मे भर्ती करवाया। दो दिन झालावाड़ मे इलाज चला। फिर उसे कोटा रैफर कर दिया। कोटा मे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बजरंग चार भाइयों मे दूसरे नंबर का था। वो मजदूरी करता था। उसकी किसी से कोई रंजिश या दुश्मनी नहीं थी। हमलावर के बारे में भी पता नहीं चला। सुकेत थाना ASI मुकेश स्वामी ने बताया- युवक बजरंग अपने भाई के साथ 14 अगस्त को खींमच जा रहा था। रास्ते मे अन्य लोगों से शराब ठेके पर धक्का मुक्की कहासुनी हुई थी। घटना के 6-7 दिन बाद युवक की तबियत बिगड़ी थी। सोमवार रात साढ़े 9 बजे युवक बजरंग की मौत हो गई। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मेडिकल बोर्ड से शव पोस्टमार्टम करवाया है। मामले की जांच की जा रही है।