कोटपूतली जिले की नगर परिषद और नगरपालिकाओं में वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन प्रक्रिया गुरुवार, 27 अगस्त से शुरू होगी और 31 अगस्त तक चलेगी। उम्मीदवार सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपने नामांकन पत्र संबंधित रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) और सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ) के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। तीन दिन ही कर सकेंगे आवेदन उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया-आवेदक 27, 29 और 31 अगस्त को ही आवेदन कर पाएंगे। 28 अगस्त को रक्षाबंधन और 30 अगस्त को रविवार होने के कारण इन दिनों में राजकीय अवकाश रहेगा, जिससे आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। प्रशासन ने बनाए हेल्प डेस्क नामांकन प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए विभिन्न आवेदन स्थल और हेल्प डेस्क निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे निर्धारित अवधि और समय में संबंधित अधिकारी के समक्ष अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत करें। कोटपूतली में तहसील कार्यालय और उपखंड कार्यालय में आवेदन की सुविधा रहेगी, जहां कुल 3 हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे। बहरोड़ के उपखंड कार्यालय में 4, मांढ़ण के तहसील कार्यालय में 2, नीमराणा के उपखंड कार्यालय में 5, बर्ड़ोद के लिए पंचायत समिति कार्यालय बहरोड़ में 2 हेल्प डेस्क होंगे। इसी प्रकार, बानसूर के उपखंड कार्यालय में 5, नारायणपुर के उपखंड कार्यालय में 2, विराटनगर के उपखंड कार्यालय में 2 और पावटा के तहसील कार्यालय में 2 हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे।