कोटपूतली के लाल बहादुर शास्त्री राजकीय कॉलेज में 'एक पेड़ लोकतंत्र के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम चुनाव आयोग के निर्देश पर निर्वाचन साक्षरता क्लब ने आयोजित किया था। इसमें पर्यावरण बचाने, लोकतांत्रिक मूल्यों और मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आरके सिंह ने कहा- पेड़ प्रकृति का अनमोल तोहफा हैं और उन्हें बचाना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि जैसे लोकतंत्र नागरिकों की भागीदारी से मजबूत होता है, वैसे ही पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण में लोगों की भागीदारी से स्वस्थ और अच्छा समाज बन सकता है। प्राचार्य ने छात्रों से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने को कहा। इस कार्यक्रम में डॉ. पीसी जाट, डॉ. हंसराज सोनी, डॉ. हुकम चंद गुर्जर, एनएसएस प्रभारी प्रो. घनश्याम, डॉ. कोमल, डॉ. अमित कुमार सहित कई छात्र मौजूद रहे।