कोटपूतली में जिला निर्वाचन अधिकारी अपर्णा गुप्ता ने जिला परिषद की 27 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया का निरीक्षण किया। यह प्रक्रिया 13 से 16 अक्टूबर तक कलेक्ट्रेट परिसर में चलेगी। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही, उम्मीदवारों को फॉर्म भरने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए उन्हें पूरी जानकारी और जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा। नामांकन 13 से 16 अक्टूबर तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक (सार्वजनिक अवकाश छोड़कर) किए जा सकेंगे। वार्ड 1 से 14 के लिए नामांकन कलेक्ट्रेट परिसर के कोर्ट रूम (कक्ष संख्या 6) में एडीएम लेंगे। वार्ड 15 से 27 के लिए नामांकन कलेक्ट्रेट सभागार में एसीएम द्वारा लिए जाएंगे। वार्ड 1-9, 10-18 और 19-27 के लिए तीन हेल्प डेस्क भी बनाई गई हैं।