कोटपूतली के लाल बहादुर शास्त्री राजकीय कॉलेज में गुरुवार को महिला प्रकोष्ठ समिति ने छात्राओं के लिए महिला स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को महिला स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. प्रवीणलता यादव ने महिला स्वास्थ्य, पोषण, व्यक्तिगत स्वच्छता और एनीमिया से बचाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को छात्रवृत्ति, शिक्षा, महिला सुरक्षा और आत्मनिर्भरता से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया। कार्यक्रम के समापन पर महिला प्रकोष्ठ समिति के सदस्य प्रो. शशांकु ने उपस्थित अतिथियों, कार्यक्रम अधिकारी और सभी छात्राओं का आभार व्यक्त किया। इस जागरूकता कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।