कोटपूतली के राजकीय एलबीएस पीजी कॉलेज में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा पर कार्यक्रम हुआ। इसमें छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। ये प्रशिक्षण रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र और महिला प्रकोष्ठ ने मिलकर किया। संकट के लिए एडवांस तकनीकें सिखाईं पुलिस थाने की महिला प्रशिक्षक मीरा ने छात्राओं को वार्मअप कराया। उन्होंने पुरानी तकनीकों का अभ्यास करवाया और संकट के लिए नई एडवांस तकनीकें सिखाईं। प्राचार्य प्रो.राजेंद्र कुमार सिंह ने छात्राओं को आत्मविश्वास से सीखने को कहा। कॉलेज में विशेष व्याख्यानमाला भी हुई, जिसका उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना था। अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. नीरू ने 'स्वयं सहायता समूह निर्माण' पर बताया कि महिलाएं छोटे समूह बनाकर आर्थिक रूप से कैसे स्वावलंबी बन सकती हैं। खेती की नई तकनीकें भी बताई भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. उर्मिल महलावत ने कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने छात्राओं को कृषि की नई तकनीकों से परिचित कराया। अंत में महिला प्रकोष्ठ की सहसंयोजक प्रो. सुमन पूनियां ने सभी का आभार जताया।