कोटपूतली शहर और आसपास के क्षेत्र में आज दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। 220 केवी जीएसएस कोटपूतली से निकलने वाले 33 केवी पावटा फीडर पर मरम्मत और रखरखाव कार्य के चलते यह कटौती की जाएगी। 11 केवी फीडरों की सप्लाई रहेगी बंद इस दौरान 33 केवी जीएसएस भूरी भड़ाज से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों की बिजली सप्लाई भी बंद रहेगी। इसके चलते संबंधित क्षेत्रों में चार घंटे तक बिजली नहीं मिलेगी। सहायक अभियंता (HTM) अमित ढाका ने बताया कि 33 केवी पावटा फीडर पर आवश्यक मरम्मत और रखरखाव कार्य किया जाना है। इसी के चलते निर्धारित समय के लिए बिजली सप्लाई बंद रखने का निर्णय लिया गया है।