जयपुर में कोतवाली थाना क्षेत्र से 17 साल का लड़का लापता हो गया। लड़का नमाज पढ़ने निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। परिजनों ने आशंका जताई है कि कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। लड़के के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 अगस्त की दोपहर उनका छोटा भाई तोपखाने का रास्ता में नमाज पढ़ने के लिए गया था। उसके बाद से लापता है। आस-पास तलाश करने पर भी नहीं मिला। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। परिजन की रिपोर्ट पर कोतवाली थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज की है। परिजनों ने बेटे को जल्द तलाश कर सुरक्षित घर पहुंचाने की मांग की है।