डीडवाना-कुचामन में कोचिंग क्लास में स्टूडेंट से मारपीट का मामला सामने आया है। जागृति क्लासेज में टीचर ने स्टूडेंट को थप्पड़-घूंसे मारने के साथ जूते से पीटा। स्टूडेंट 6 महीने से हॉस्टल में रहकर आर्मी की तैयारी कर रहा था। घटना 10 अक्टूबर की है, जिसका सीसीटीवी आज सामने आया है। कुचामन पुलिस ने स्टूडेंट की शिकायत पर आरोपी टीचर श्योपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। देखें CCTV में पूरी घटना… टीचर बोले - क्लास में सो रहा था स्टूडेंट ने कहा- टीचर ने उसे बोला-दोबारा दिखाई दिया तो फिर पीटूंगा। वहीं टीचर श्योपाल के अनुसार- अनुशासनहीनता के कारण उसे 3 महीने पहले हॉस्टल से निकाल दिया गया था। घटना वाले दिन वह क्लास में सो रहा था। बार-बार जगाने के बाद भी उसने अपना व्यवहार नहीं सुधारा। इस पर उसे क्लास से बाहर जाने के लिए कहा तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। कुचामन थानाधिकारी राजेंद्र खदाव ने बताया - स्टूडेंट ने श्योपाल पर मारपीट का आरोप लगाया है। स्टूडेंट का मेडिकल करवाकर रविवार शाम टीचर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। एएसआई राजेंद्र कुमार फुटेज और आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रहे हैं। --- ये खबर भी पढ़ें … कोटा के सरकारी स्कूल में छात्राओं से झाड़ू लगवाई, VIDEO:टीचर बोलीं- हर मंडे सब मिलकर श्रमदान करते हैं, स्कूल में सफाईकर्मी नहीं है कोटा शहर के गोविंद नगर स्थित राजकीय प्राथमिक संस्कृत विद्यालय में छोटी छात्राओं से झाड़ू लगवाने का वीडियो सामने आया है। स्थानीय लोगों ने यह वीडियो बनाया। (पूरी खबर पढ़ें)