पाली में सावन के अंतिम सोमवार पर आज लाखोटिया महादेव के नाम भक्ति की शाम सजेगी। लाखोटिया गार्डन के रंगमंच पर 37वीं राज्य स्तरीय ‘एक शाम लाखोटिया महादेव के नाम’ भजन संध्या होगी, जिसमें 52 भजन कलाकार प्रतियोगिता में प्रस्तुति देंगे और फेमस कलाकार भी भजनों से माहौल भक्तिमय बनाएंगे। अंतिम सोमवार होने से लाखोटिया में मेला भी भरेगा। आयोजन को देखते हुए करीब 200 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और शाम 7 बजे से शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। इस बार कलाकार नए मंच पर प्रस्तुति देंगे। 52 भजन कलाकार प्रतियोगिता में देंगे प्रस्तुति भजन संध्या में इस बार करीब 52 भजन कलाकार प्रतियोगिता में प्रस्तुति देंगे। इनके अलावा कई फेमस भजन कलाकार भी बीच-बीच में भजनों की प्रस्तुति देंगे। अंतिम सोमवार पर लाखोटिया में भरेगा मेला श्रावण का अंतिम सोमवार होने के कारण आज लाखोटिया में मेला भी भरेगा। मेले और भजन संध्या को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 200 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। शाम 7 बजे से बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था शाम 7 बजे से गांधी मूर्ति से भैरूघाट जाने वाला रास्ता बंद रहेगा। मंथन तिराहे से लोर्डिया की पाल तक वन-वे ट्रैफिक रहेगा। सिंधी कॉलोनी की तरफ से आने वाले वाहनों को हाउसिंग बोर्ड और मंडिया रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। शाम 7 बजे के बाद भीतरी शहर में गांधी मूर्ति की तरफ भारी वाहनों और लोडिंग टेंपो की एंट्री पर रोक रहेगी।