लियोनेल मेसी विवाद में फंसे, गर्दन पर हाथ मारने के बाद भी सस्पेंशन से बचे अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। मेसी 'मेजर लीग सॉकर' में इंटर मियामी के लिए खेलते हैं। उनपर आरोप है कि 19 अगस्त को एक मैच के दौरान फिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाड़ी क्विन सुलिवन की गर्दन पर मारा। घटना मैच के दूसरे हाफ में हुई। उस समय रेफरी फिलिप डुजिक का ध्यान दूसरी तरफ था, जिससे मेसी को कार्ड नहीं मिला। शुक्रवार को वीडियो फुटेज देखने के बाद अनुशासन समिति ने मेसी पर जुर्माना लगाया। उन्हें सस्पेंड नहीं किया गया है, जिसकी वजह से वे आगे के मैच खेल सकेंगे। इयान फ्रे पर भी जुर्माना, कैवन सुलिवन का रेड कार्ड रद्द इंटर मियामी के इयान फ्रे ने स्टॉपेज टाइम में क्विन सुलिवन को गर्दन से पकड़ा, जिसके कारण फ्रे पर जुर्माना लगा। इसके बाद क्विन के 16 वर्षीय भाई कैवन सुलिवन बचाव में आ गए। कैवन सुलिवन की भिड़ंत यानिक ब्राइट से हुई। ब्राइट का हाथ कैवन के चेहरे से लगने पर रेफरी ने दोनों खिलाड़ियों को रेड कार्ड दिखाया। इससे कैवन पर एक मैच का बैन लगा। इंडिपेंडेंट रिव्यू पैनल ने कैवन के रेड कार्ड और निलंबन को रद्द कर दिया। इस पैनल में यूएस सॉकर, कनाडा सॉकर और PRO के प्रतिनिधि थे। अब कैवन ऑस्टिन एफसी के खिलाफ खेल सकेंगे। MLS में मेसी पर दूसरी बार जुर्माना 2023 में लीग से जुड़ने के बाद एमएलएस ने मेसी पर दूसरी बार जुर्माना लगाया है। इससे पहले फरवरी 2025 में न्यूयॉर्क सिटी एफसी के असिस्टेंट मेधी बालूशी के साथ मैच के बाद हुए विवाद को लेकर मेसी पर जुर्माना लगा था। दोनों के बीच थोड़ी देर बहस हुई थी और मेसी बालूशी के पास जाकर उनकी गर्दन पकड़ते दिखे थे। इंटर मियामी दूसरे स्थान पर यह मैच 2-2 से ड्रॉ रहा। 20 मैचों के बाद इंटर मियामी ईस्टर्न कॉन्फ्रेंस में दूसरे स्थान पर है। फिलाडेल्फिया 13वें स्थान पर है। ------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत घर से बाहर 300वां टेस्ट खेलेगा, सिर्फ 64 जीते:श्रीलंका के खिलाफ मैच कल से, कुलदीप की जगह सारांश डेब्यू कर सकते हैं भारत कल (23 अगस्त) से घर से बाहर 300वां टेस्ट मैच खेलने जा रही है। कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ होने जा रहे इस मैच को जीतकर इंडिया सबसे ज्यादा जीत के मामले में वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ देगा। अभी दोनों के पास 187-187 जीत हैं। पूरी खबर