भास्कर न्यूज | भरतपुर राष्ट्रीय लोकदल ने नगर निगम क्षेत्र के 65 वार्डों को संगठनात्मक दृष्टि से 13 जोन में विभाजित किया है। इसके लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। जिला अध्यक्ष संतोष फौजदार व शहर अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने बताया कि वार्ड 1 से 5 तक में दिनेश बघेल व कुलदीप कुंतल, 6 से 10 में देवकी नन्दन यादव व विशाल खण्डेलवाल, 11 से 15 में संजय गुर्जर व मुन्सी ठेकेदार जाटव, 16 से 20 में हरीश गर्ग व सत्यवीर सिंह सिनसिनवार, 21 से 25 में सत्येन्द्र कौशिक व केशव चौधरी, 26 से 30 में रेणू दीप गौड व मोहन सिंह, 31 से 35 सलीम खान व हरदेव बेनीवाल, 36 से 40 में राकेश होलकर व मन्नु भगत जाटव, 41 व 45 में जगवीर सिंह भगौर व वीरेन्द्र गुर्जर, 46 व 50 मानवेन्द्र सिंह व भूपेन्द्र फौजदार, 51 से 55 में राधेश्याम मडरपुर व लोकेश बेनीवाल, 56 से 60 में अलोक गुप्ता व सुरेश गुप्ता तथा वार्ड 61 से 65 तक में सुगड सिंह सोगरवाल व भगत सिंह को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। शहर अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने बताया कि पर्यवेक्षक नियुक्ति से वार्डों में जिम्मेदारी तय होने से कार्यकर्ताओं का समन्वय बेहतर होगा और संगठन की गतिविधियां नियमित रूप से चलेंगी। पर्यवेक्षकों की तैनाती का उद्देश्य स्थानीय मुद्दों की पहचान कर उन्हें समय पर संगठन तक पहुंचाना है।