झुंझुनूं | लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए 2 सितंबर को रामदेवरा जैसलमेर से प्रारंभ हुई लोकमंथन यात्रा झुंझुनूं से रवाना होकर शनिवार दोपहर खांदवा ग्राम में पहुंचेगी। यात्रा खंड संयोजक देशराम खांदवा ने बताया कि लोकमंथन यात्रा सन 2016 में आंध्रप्रदेश से प्रारंभ हुई थी। यात्रा इस वर्ष सितंबर माह में राजस्थान में प्रवेश कर चुकी है।