जयपुर में ‘भास्कर समाधान’ के जरिए शहर और आसपास के इलाकों की अलग-अलग समस्याएं सामने आई हैं। हीरावाला की रजनी विहार कॉलोनी में लंबे समय से सड़क किनारे कचरा जमा होने से लोग परेशान हैं। टोंक फाटक पर बारिश के दौरान जलभराव और नारायण विहार में नियमित कचरा गाड़ी नहीं आने से लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। वहीं कोटकासिम-लाडपुर रोड पर सड़क किनारे उगी झाड़ियों से हादसे का खतरा बना हुआ है। दूसरी ओर, हरमाड़ा के माचेड़ा और जवाहर नगर के गोल बाजार में बंद स्ट्रीट लाइट की समस्याओं का समाधान हो गया है। गोल बाजार की समस्या का समाधान कराने वाले पूर्व पार्षद नीरज अग्रवाल ‘पब्लिक के स्टार’ बने। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… कई शिकायतों के बाद भी समस्या जस की तस जयपुर शहर के हीरावाला क्षेत्र के रजनी विहार कॉलोनी से अजय ने 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि सड़क किनारे ढेर सारा कचरा जमा हुआ है। क्षेत्रवासी ने बताया कि समस्या के बारे में उन्होंने कई बार पहले भी प्रशासन को शिकायत की लेकिन, कोई समाधान नहीं किया गया है। बारिश के दिनों में हालात बद से बदतर टोंक फाटक के राजेंद्र अग्रवाल ने रोड पर हो रहे जलभराव की समस्या के बारे में लिखा है। राजेंद्र ने बताया कि शहर के टोंक फाटक इलाके में हमेशा बारिश के दिनों में पानी भर जाता है, जिससे आने-जाने वालों को समस्या आती है। खुले में कचरा फैंकने को मजबूर लोग शहर के नारायण विहार इलाके से कचरा गाड़ी नियमित न आने की समस्या सामने आई है। क्षेत्रवासी आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि कॉलोनी में कचरा गाड़ी रोज नहीं आती है और अगर आती भी है तो कुछ ही घरों में से कचरा लेती है। इसके कारण पूरी कॉलोनी के लोगों को काफी ज्यादा परेशानी हो रही है। झाड़ियों को कारण जानवरों का डर कोटकासिम से लाडपुर के बीच सड़क के दोनों तरफ झाड़ियां उगने की समस्या मदन सिंह यादव ने पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि कुछ-कुछ जगहों पर तो झाड़ियां बिल्कुल रोड पर ही आ गईं है। इसके कारण कभी भी जंगली जानवर अचानक गाड़ी के सामने आ जाते हैं, जिससे दुर्घटना का डर बना रहता है। बंद स्ट्रीट लाइट को किया ठीक हरमाड़ा क्षेत्र के माचेड़ा स्ट्रीट नं 5 से दीपक ने रोड लाइट बंद होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि लाइट खराब होने के कारण घरों के बाहर अंधेरा हो रहा था। इस समस्या पर संबंधित विभाग ने टीम भेजकर समाधान करवा दिया है। गोल बाजार रोशनी से जगमगाया जवाहर नगर के गोल बाजार इलाके से नदीम कुरेशी ने भी कुछ समय पहले बंद लाइट की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि सालभर से ज्यादा समय हो गया था, तब से बाजार की रोड लाइट और कई और लाइटें बंद थी। इस समस्या के पोस्ट होने पर पूर्व पार्षद ने समाधान करवा दिया है। नीरज अग्रवाल बने 'पब्लिक के स्टार' जयपुर के जवाहर नगर क्षेत्र के गोल बाजार से सामने आई लाइट की समस्या पर एक्शन ले लिया गया है। वहां रहने वाले नदीम ने पोस्ट कर इस समस्या से अवगत कराया था, जिसपर पूर्व पार्षद नीरज अग्रवाल ने कार्रवाई कर टीम भेजी और लाइटों को दुरुस्त करवाया है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर के जमनापुरी और सिविल लाइंस में समाधान:टूटे सीवर चैंबर की समस्याओं पर हुआ एक्शन, दशरथ सिंह शेखावत बने ‘पब्लिक के स्टार’ 2.सड़क-नाली से जुड़ी समस्याओं के समाधान से राहत:सीवर ओवरफ्लो, कचरे के ढेर, बंद रोड लाइट से लोग परेशान 3.मालवीय नगर और सेठी कॉलोनी में मिली राहत:'भास्कर समाधान' बना जयपुरवासियों का जनमंच, नीरज अग्रवाल बने 'पब्लिक के स्टार' 4.जयपुर में समस्याओं पर एक्शन:कान्हा विहार और धावास में स्ट्रीट लाइट हुई ठीक, निधि जैन बनीं आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 5.ब्रह्मापुरी में सीवर ठीक, सुमेल में स्ट्रीट लाइट जली:निर्माण नगर में सिग्नल की जरूरत, तो श्याम नगर में सफाई का इंतजार 6.जयपुर में बारिश के बाद बढ़ी मुश्किलें:जलभराव से लेकर खुले सीवर चैंबर तक कई समस्याएं, 'भास्कर समाधान' बना जनता का सहारा 7.श्याम वाटिका में कचरा गाड़ी के इंतजार में क्षेत्रवासी:झुके बिजली के पोल से हादसे का डर, तो पानीपेच और शास्त्री नगर में हुआ समाधान 8.स्वास्थ्य उपायुक्त ओम थानवी ने करवाया समाधान:जयपुर में बारिश ने बढ़ाई सड़क और जलभराव की परेशानी, शहरवासी हो रहे परेशान 9.1 महीने से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:कहीं टूटी पेयजल लाइन तो कहीं सीवरेज और कचरे से परेशान लोग, जलभराव की समस्या भी हुई ठीक 10.मुरलीपुरा में दो महीने बाद जली स्ट्रीट लाइट:जगतपुरा में ट्रांसफॉर्मर के नीचे से हटा कचरा, XEN निधि जैन ने लिया एक्शन, लोगों को राहत