बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के पाकिस्तान को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस मदन राठौड़ के बयान का लगातार विरोध कर रही है। अजमेर में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार दोपहर भुणाबाय स्थित भाजपा संभाग कार्यालय में प्रदर्शन किया। बीजेपी ऑफिस के बाहर 'मदन राठौड़ गो बैक पाकिस्तान' लिखे पोस्टर चिपकाए। दीवारों पर आपत्तिजनक कमेंट लिखते हुए राठौड़ के इस्तीफे की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 12 लोगों को हिरासत में ले लिया। दोपहर 12:30 बजे दीवारों से कमेंट्स और पोस्टर हटा दिए गए। …