माधोराजपुरा के ग्राम चांदमा कलां निवासी बाबूलाल वर्मा के 18 साल के बेटे गणेश वर्मा की सड़क हादसे में मौत हो गई। गणेश अपनी सात बहनों का इकलौता भाई था। घटना के बाद चांदमा हितकारिणी सभा ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए पहल की। सभा ने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से समाज के लोगों और भामाशाहों से आर्थिक सहयोग की अपील की। प्रहलाद भार्गव ने बताया कि इस नेक कार्य में व्याख्याता रामावतार सैनी, टीचर राजकुमार सोनी और व्याख्याता रंगलाल सैनी ने भूमिका निभाई। उन्होंने भामाशाहों और समाज के लोगों से संपर्क कर सहयोग राशि जुटाई। समाजबंधुओं के सहयोग से कुल 1 लाख 15 हजार 193 रुपए की राशि एकत्रित की गई। यह राशि शोक संतप्त परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की गई, जो केवल वित्तीय मदद नहीं, बल्कि सामाजिक एकजुटता और संवेदना का प्रतीक बनी। चांदमा हितकारिणी सभा से जुड़े सदस्यों ने सहयोग करने वाले सभी भामाशाहों, ग्रुप सदस्यों और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले हर व्यक्ति का आभार व्यक्त किया।