विद्या भारती के सुशीला देवी आदर्श विद्या मंदिर में गणेश चतुर्थी पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। गणपति की विधिवत पूजा-अर्चना हुई। इसके बाद महाआरती कराई गई। इसमें बड़ी संख्या में आचार्य दीदियों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। महाआरती के दौरान परिसर दीपों की रोशनी से जगमगाया। गणपति बप्पा के जयघोष गूंजे। जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। स्कूल परिवार ने गणेश की आरती की। सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। आरती के समय उत्साह दिखा। आयोजन स्थल पर सजावट की गई। रोशनी की व्यवस्था रही। गणेश चतुर्थी पर गणेश की सजीव झांकी भी सजाई गई। वरिष्ठ आचार्य मेघराज नागर ने गणेश के जीवन और कार्यों पर बात रखी। महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन ललित नागर ने किया।