झुंझुनूं की मंड्रेला थाना पुलिस ने बजरी को अवैध तरीके से ट्रांसपोर्ट करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक ट्रेलर टिपर को जब्त कर 40 टन बजरी पकड़ी है। ट्रेलर के ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है। ड्राइवर के पास से बजरी ले जाने के लिए राज्य सरकार की ओर से जारी रवन्ना और अनुज्ञापत्र नहीं मिला। ड्राइवर यह बजरी टिब्बा बसई नदी क्षेत्र से भरकर लाया था। जानकारी के मुताबिक- थानाधिकारी कैलाशचंद के नेतृत्व में टीम गश्त कर रही थी। शुक्रवार को गश्त के दौरान पुलिस टीम गोवली से खुडानिया रोड पर पहुंची। इसी दौरान वहां से गुजरे ट्रेलर-टिपर को रुकवाकर जांच की। ट्रेलर में करीब 40 टन बजरी मिली। पुलिस ने ड्राइवर से बजरी के परिवहन और उसे लाने-ले जाने के लिए आवश्यक रवन्ना व अनुज्ञापत्र मांगा, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। ड्राइवर विक्रम गुर्जर पुत्र बन्नाराम चिराणी गांव का रहने वाला है। बिना दस्तावेज परिवहन पर वाहन जब्त बिना रवन्ने और लाइसेंस के बजरी का परिवहन किया जाना पाए जाने पर ट्रेलर-टिपर को जब्त कर लिया गया। आरोपी विक्रम गुर्जर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में मंड्रेला थानाधिकारी कैलाशचंद उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह, कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार और चालक कांस्टेबल रामनिवास शामिल रहे।