भास्कर न्यूज | झालावाड़ राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मंगलपुरा में जिला स्तरीय रोल प्ले एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता हुई। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। लोक नृत्य में मेजबान राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मंगलपुरा ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि रोल प्ले में पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्गपुरा प्रथम रहा। रोल प्ले प्रतियोगिता में मंगलपुरा स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं लोक नृत्य में पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्गपुरा द्वितीय रहा। लोक नृत्य में छात्राओं ने राजस्थान की लोक संस्कृति और परंपराओं को प्रस्तुत किया, जबकि रोल प्ले के जरिए सामाजिक और शैक्षिक विषयों पर मंचन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य बद्रीलाल सुमन और व्याख्याता राजेश सोनी ने विद्यार्थियों को सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, रचनात्मक अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास के विकास के लिए प्रोत्साहित किया। समापन पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।