सवाई माधोपुर | महामृत्युंजय सद्गुरु आश्रम के शुभारंभ अवसर पर टोंक में आयोजित कार्यक्रम में आध्यात्मिकता और श्रद्धा का संगम देखने को मिला। विप्र संवाद के राष्ट्रीय संयोजक मनोज पाराशर ने आध्यात्मिक गुरु पंडित राजकुमार शर्मा से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान धार्मिक, आध्यात्मिक और सामाजिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। मनोज ने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक केंद्र समाज में संस्कार, सेवा और सनातन संस्कृति के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पंडित राजकुमार शर्मा ने उपस्थित जनों को आशीर्वाद देते हुए धर्म, संस्कार और समाजसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश दिया।