आलनपुर स्थित माधव नगर धर्मशाला में हनुमान जी महाराज के सानिध्य में चतुर्थ हनुमान चालीसा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का पाठ कर धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम ईश्वर दास महाराज के सानिध्य में हुआ। इस दौरान कमेटी सदस्य हनुमान, उपाध्यक्ष मुकेश सैनी, गुलाबचंद आदि मौजूद रहे।