अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ की श्रीनगर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनकी लंबित मांगों को लेकर एक बड़े राष्ट्रव्यापी आंदोलन का निर्णय लिया गया है। इसके तहत 12 दिसंबर को दिल्ली में विशाल रैली आयोजित की जाएगी। सयुंक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष अशोक कलवानियां ने बताया कि बैठक में राजस्थान का प्रतिनिधित्व प्रांतीय नेताओं महावीर शर्मा प्रदेश अध्यक्ष व महावीर सिहाग प्रदेश महामंत्री ने किया। महासंघ के जिला प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकारों की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ा है।