दिल्ली में शनिवार को होने वाले CJP के आंदोलन का असर उदयपुर के रेल यातायात पर भी पड़ा है। रेलवे ने अपरिहार्य परिचालन कारणों से उदयपुर और दिल्ली के बीच चलने वाली मेवाड़ एक्सप्रेस को आज (शुक्रवार) कैंसिल कर दिया है। वही कल(शनिवार) दिल्ली से उदयपुर आने वाले मेवाड़ एक्सप्रेस को कैंसिल किया गया है। ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों की यात्रा प्रभावित हो सकती है। यात्रियों को सफर पर निकलने से पहले ट्रेन के संचालन की स्थिति जरूर जांचने की सलाह दी जाती है। उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार, इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को इस सेवा का लाभ नहीं मिल सकेगा। इसके साथ ही राजस्थान से दिल्ली की ओर जाने वाली कुछ अन्य ट्रेनों के शेड्यूल में भी बदलाव किया गया है। यात्रियों को होगी परेशानी, पहले से करें तैयारी मेवाड़ एक्सप्रेस उदयपुर और दिल्ली के बीच संपर्क का एक प्रमुख माध्यम है। इस ट्रेन के रद्द होने से वीकेंड पर यात्रा करने वाले सैकड़ों यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना अनुसार बनाएं और स्टेशन रवाना होने से पहले रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 या आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें।