भरतपुर| पूर्व मंत्री एवं भरतपुर विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर आमजन की समस्याएं सुनीं। जवाहर नगर कॉलोनी में ‘विधायक आपके द्वार, चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम में उन्होंने गणमान्य नागरिकों से विकास, सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों पर संवाद किया और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। गर्ग ने ठेई गांव में विधायक निधि से निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण कर संवेदक को निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। हथैनी गांव में गलियों में जलभराव का निरीक्षण कर उन्होंने जल्द समाधान और सड़क निर्माण का भरोसा दिलाया। इस दौरान आरएलडी जिलाध्यक्ष संतोष फौजदार, शहर अध्यक्ष विनोद गुप्ता, ओमप्रकाश हथैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। गर्ग ने रूंधिया नगर, जाटौली रथभान, नौगाया, इकरन, ठेई, हथैनी, बांसी बिरहना व बरेला में भी लोगों से मुलाकात की।