शहर में जनसमस्याओं का सिलसिला जारी है। कहीं नालियां जाम होने से सड़क पर गंदा पानी भर रहा है, तो कहीं वाटर वर्क्स की खुदाई के बाद सड़क की मरम्मत नहीं होने से लोग परेशान हैं। सबलपुरा में खराब सड़क और बजाज रोड पर नाला जाम होने से भी स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, भास्कर समाधान पर पोस्ट की गई समस्याओं में कुछ का समाधान भी हुआ है। पावलवास रोड पर पाइपलाइन लीकेज की समस्या को नगर परिषद की जेईएन पिंकी मीणा ने कार्रवाई कर दूर करवाया, जबकि मोचीवाड़ा रोड पर सीवर के पानी की समस्या का भी समाधान हो गया है। आइए जानते हैं शहर की समस्याएं और उनके समाधान। दैनिक भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… जेईएन पिंकी मीणा बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर' पावलवास रोड से सचिन कुमावत ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि वार्ड नंबर 21 में हनुमान जी के मंदिर से अगली गली में पानी की पाइपलाइन लीकेज होने से सड़क पर पानी और मिट्टी जमा हो रही है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद नगर परिषद सीकर की जेईएन पिंकी मीणा ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित टीम के माध्यम से पाइपलाइन लीकेज ठीक करवाकर समस्या का समाधान कराया। इससे सड़क पर पानी और मिट्टी जमा होने की समस्या दूर हुई और क्षेत्रवासियों को राहत मिली। पाइपलाइन लीकेज की समस्या का हुआ समाधान पावलवास रोड से सचिन कुमावत ने समस्या पोस्ट की थी कि वार्ड नंबर 21 में हनुमान जी के मंदिर से अगली गली में पानी की पाइपलाइन में लीकेज होने से सड़क पर पानी और मिट्टी आने की समस्या बनी हुई है। शिकायत के बाद संबंधित विभाग ने लीकेज को ठीक कर समस्या का समाधान कर दिया। इससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली। सड़क पर भरे गंदे पानी की समस्या का हुआ समाधान मोचीवाड़ा रोड से सुरेश कुमार कुमावत ने समस्या पोस्ट की थी कि वार्ड नंबर 5 से महात्मा गांधी स्कूल और टैगोर स्कूल तक सीवर का पानी सड़क पर भरने से लोगों को परेशानी हो रही है। शिकायत के बाद समस्या का समाधान कर दिया गया। सड़क से पानी की निकासी होने के बाद क्षेत्रवासियों और स्कूली बच्चों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है… नालियां जाम होने से सड़क पर जलभराव महाराजा कॉलोनी से नदीम खान ने समस्या पोस्ट कर बताया कि राधाकिशनपुरा क्षेत्र में नालियां जाम होने से सड़क पर गंदा पानी भरा हुआ है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। जलभराव के कारण लोगों को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने नालियों की सफाई और सड़क के गड्ढों की मरम्मत कराने की मांग की है। वाटर वर्क्स की खुदाई के बाद सड़क बदहाल राधाकिशनपुरा से केसर मल सैनी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि आरटीओ ऑफिस रोड और वंदे मातरम चौक क्षेत्र में वाटर वर्क्स की ओर से सड़क खोदे जाने के बाद अब तक सड़क को सही नहीं किया गया है। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सड़क को खोदने के बाद लंबे समय से उसकी मरम्मत नहीं की गई है। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है। कच्ची और खराब सड़क से लोगों को परेशानी सबलपुरा क्षेत्र से राजकुमार जाट फौजी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि सड़क की हालत खराब होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ और पानी जमा हो जाता है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को निकलने में दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण या मरम्मत करवाकर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। नाला जाम होने से सड़क पर जलभराव बजाज रोड से नरेश ने समस्या पोस्ट कर बताया कि दिगंबर जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पीछे नाला जाम होने से सड़क पर पानी जमा है। नाले की सफाई नहीं होने से पानी निकासी की समस्या बनी हुई है। जलभराव और गंदगी के कारण आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने नाले की सफाई और कचरा फेंकने पर रोक लगाने की मांग की है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1. ‘भास्कर समाधान’ ला रहा बदलाव:महीनों से बंद रोड लाइट चमकी,बिजली के खंभे की समस्या भी हुई दूर, एईएन वाजिद अली बने 'स्टार ऑफिसर' 2.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 3. सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं 4.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं 5.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':शहर में 'भास्कर समाधान' पर नागरिकों ने बताईं पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं 6. गड्ढों और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पर एक्शन:घोराना रोड जेजेएन बाइपास और वार्ड नंबर 2 में हुआ समाधान, JEN दीपिका बनीं 'स्टार ऑफिसर' 7.एक महीने से बंद हाईमास्ट लाइट हुई ठीक:टूटे सीवरेज चैंबर, पानी जमा होने, सड़क पर गहरे गड्ढों की समस्याएं सामने आई 8.शिव कॉलोनी में नालियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान:बंद स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर नहीं होने और सड़क पर जगह-जगह गड्ढों जैसी समस्याएं सामने आई 9.डेढ़ महीने से बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान:सड़क, बिजली से जुड़ी समस्याएं आई सामनें, जेईएन दीपिका बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 10.एईएन विकास मिश्रा बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, बिजली, जलभराव और सफाई से जुड़ी शिकायतें आई सामनें