पुरानी टोंक (पंचकुईया दरवाजा) स्थित मदरलैंड स्पोर्ट्स एकेडमी के परिसर में एक नए शतरंज प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत हुई है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य टोंक की उभरती बाल एवं युवा प्रतिभाओं को वैज्ञानिक और तकनीकी पद्धति से प्रशिक्षित कर जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। एकेडमी के निदेशक कमलेश सिंगोदिया के मार्गदर्शन और मुख्य प्रशिक्षक सुरेश बुन्देल के निर्देशन में यह केंद्र संचालित होगा। ट्रेनिंग के दौरान प्लेयर्स को रणनीतिक सोच, एकाग्रता, विश्लेषण क्षमता, धैर्य और त्वरित निर्णय लेने के बारे में बताया जाएगा। साथ ही शतरंज की बुनियादी बारीकियों से लेकर एडवांस्ड स्ट्रेट्रीज और चालों के विश्लेषण का गहन अभ्यास भी कराया जाएगा। एकेडमी का लक्ष्य टोंक को शतरंज के खेल मानचित्र पर विशिष्ट पहचान दिलाना और स्थानीय खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त करना है।