खैरथल-तिजारा पुलिस ने छह साल से फरार दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन पर 3-3 हजार रुपए का इनाम था। जिला स्पेशल टीम और मुण्डावर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया- आरोपी एक व्यक्ति की बेटी की न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी देकर रुपए वसूलने के मामले में वांछित थे। पुलिस टीम ने कामां, डीग और पहाड़ी क्षेत्र में दबिश देकर दोनों को पकड़ा। दोनों डीग जिले के रहने वाले हैं। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयासिंह, डीएसपी नेहा मीणा, थानाधिकारी मोहर सिंह और डीएसटी प्रभारी गौरव सिंह शामिल थे। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार थे। पुलिस ने उन्हें स्थायी वारंटी के रूप में गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ जारी है।