लवाण| नगर पालिका चुनाव नगर पालिका लवाण परिसर में मतदाताओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका लवाण के अधिशाषी अधिकारी संतोष कुमार मीणा ने लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। मीणा ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए हर मतदाता का अपने मताधिकार का इस्तेमाल जरूरी है। अभियान के जरिए संदेश दिया गया कि नगर पालिका चुनाव में बड़ी संख्या में मतदान करें। दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।