ANTF और नागाणा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए डोडा से भरी कार को जब्त किया है। वहीं तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। जब्त 2.48 क्विंटल डोडा-पोस्त की अनुमानित कीमत 37 लाख रुपए आंकी की गई है। तस्करी बिना नंबरी कार से की जा रही थी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। ANTF टीम को सूचना मिली थी कि गांव काउ का खेड़ा में कवास से छीतर जाने वाली सड़क पर डोडा से भरी का आ रही है। इस पर एएनटीएफ और नागाणा पुलिस ने संयुक्त में कवास से छीतर जाने वाली रोड पर नाकाबंदी की। वाहनों की चैकिंग शुरू की। छीतर का पार से आ रही किया कार ड्राइवर ने पुलिस की नाकाबंदी देखकर वाहन को वापस घुमाकर भागने लगा। इस पर एएनटीएफ टीम ने वहीं पर दबोच लिया। तलाशी में मिला 2.48 क्विंटल डोडा-पोस्त वाहन की तलाशी लेने पर प्लास्टिक के काले कट्‌टों व कपड़े के बोरों में 2 क्विंटल 48 किलो 55 ग्राम डोडा-पोस्त मिले। वाहन को जब्त किया गया। ड्राइवर अशोक कुमार पुत्र आईदानाराम निवासी शिव हाल कवास थाना नागाणा को गिरफ्तार किया गया। 37 लाख का डोडा-पोस्त पुलिस के अनुसार जब्त मादक-पदार्थ 248.55 किलोग्राम डोडा-पोस्त की कीमत 37 लाख 20 हजार रुपए आंकी की गई है। कार के इंजन व चैचिस नंबर घिसे हुए पाए गए है। कार में उदयपुर पासिंग की नंबर प्लेट मिली है। इसको जब्त कर लिया है। आरोपी शिव थाने का हिस्ट्रीशीटर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नागाणा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं मादक-पदार्थ कहां से लेकर आया ओर किसको देने वाला था। इसको लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी अशोक कुमार क्राइम रिकॉर्ड खंगाला। शिव थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इसके खिलाफ 12 मामले दर्ज है। इसमें चोरी, मादक-पदार्थ तस्करी समेत मामले दर्ज है।