राजस्थान के 309 नगरीय निकायों की मतगणना सोमवार को होगी। इससे पहले प्रदेशभर में भाजपा-कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी कर दी है। दोनों ही पार्टियों का न केवल अपने उम्मीदवारों बल्कि जीतने की संभावना वाले निर्दलीय प्रत्याशियों पर भी फोकस है। जोधपुर के भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों की बालोतरा के पास एक रिसॉर्ट में बाड़ेबंदी की गई। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत रविवार को बाड़ेबंदी में प्रत्याशियों के बीच पहुंचे। यहां शेखावत ने पार्षद प्रत्याशियों के साथ 'पल-पल दिल के पास...' और 'ओ मेरे दिल के चैन...' गाने माइक पर गुनगुनाया। सीकर जिले के नीमकाथाना नगर पालिका के कांग्रेस प्रत्याशियों की रॉयल पैलेस में बाड़ाबंदी की गई है। वार्ड नंबर 24 से कांग्रेस प्रत्याशी रेवती देवी पत्नी जगदीश सैनी की शादी की 50वीं वर्षगांठ मनाई गई। 14 सितंबर को नतीजों के बाद बाडे़बंदी से केवल वे ही प्रत्याशी लौटेंगे जो चुनाव हार जाएंगे। जीतने वाले कैंडिडेट्स सीधे मेयर के मतदान में ही शामिल होने के लिए आएंगे। अलवर नगर निगम के कांग्रेस प्रत्याशी जयपुर के पास रिसोर्ट में बाड़ेबंदी में क्रिकेट खेलते नजर आए। मंदिर में भगवान गणेश की आरती भी की। अजमेर में भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की पुष्कर के रिसोर्ट में बाड़ेबंदी की है। बांसवाड़ा में कांग्रेस की महिला प्रत्याशियों ने कुंभलगढ़ (राजसमंद) में बाड़ेबंदी में हरितालिका तीज पर व्रत रखा है। उन्होंने वहीं पर पूजन किया। जयपुर नगर निगम के वार्ड-62 के एक बूथ पर आज दोबारा मतदान हुआ। सांगानेर के टीला वाला स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल के कमरा नंबर-4 में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई थी। प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी की PHOTOS… … खबर के पल-पल के अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए….