नागौर जिले में खींवसर-माडपुरा सड़क मार्ग पर कल देर शाम पांचौड़ी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर ने कार को टक्कर मार दी हादसे में कार सवार पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। जबकि एक कार चला रहे एक्स आर्मी मैन गंभीर घायल हो गए थे। उन्हें जोधपुर रेफर किया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है परिजनों के अनुसार धन्नाराम डूडी के दोनों फेफड़े और सिर में अंदरूनी गंभीर चोट लगी है। हादसे में कपड़ा व्यापारी सुगनाराम की मौत के बाद खींवसर कस्बे में आज पूरा बाजार बंद रखा गया व्यापारियों का कहना है कि एक ही परिवार में 3 लोगो की एक साथ मौत होने से व्यापारी वर्ग भी शोक में है। 9 सूत्री मांगों को लेकर धरना शुरू 9 सूत्री मांगों को लेकर बड़ी संख्या में परिजनों और ग्रामीणों ने खींवसर जिला अस्पताल के परिसर में धरना शुरू कर दिया है ग्रामीणों का आरोप है कि डंपर मालिक के पास डंपर के कागजात नहीं है और नियमों की अवहेलना करते हुए डंपर से अवैध लाइम स्टोन का भी परिवहन करता है ग्रामीणों ने 9 सूत्री मांगों को लेकर धरना शुरू कर दिया है। पढ़ें हादसे से जुड़ी ये खबर भी… 5-दिन पहले खरीदी कार का एक्सीडेंट,पति-पत्नी समेत 3 की मौत:रॉन्ग साइड से आए डंपर ने 50 फीट तक घसीटा; रिटायर्ड फौजी जोधपुर रेफर नागौर जिले में रॉन्ग साइड से आए तेज रफ्तार डंपर ने कार को टक्कर मार दी। डंपर कार को करीब 50 फीट तक घसीटकर ले गया। पढ़ें पूरी खबर…