नागौर में सोमवार को कृषि जिंसों के कारोबार में तेजी देखी गई। खासकर जीरा, इसबगोल, सौंफ और ग्वार के भाव मजबूत हुए हैं। 12 अक्टूबर को जारी भावों के अनुसार जीरे का अधिकतम भाव 26 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गया। वहीं इसबगोल 17,300 रुपए और सौंफ 14 हजार रुपए प्रति क्विंटल के ऊपरी स्तर तक बिकी। पिछले हफ्ते 6 अक्टूबर को मंडी में जीरे का अधिकतम भाव 24,500 रुपए, इसबगोल 16,800 रुपए और सौंफ 13,500 रुपए प्रति क्विंटल था। इस लिहाज से जीरे के ऊपरी भाव में 1500 रुपए, जबकि इसबगोल और सौंफ में 500-500 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है। चमकी मूंग 9300 तक, सामान्य मूंग 8700 रुपए विराट चमकी मूंग 8,800 से 9,300 रुपए प्रति क्विंटल बिकी और इसका औसत भाव 9000 रुपए रहा। 6 अक्टूबर को यही चमकी मूंग 8,600 से 9050 रुपए के बीच थी। यानी ऊपरी भाव में करीब 250 रुपए की बढ़त हुई। सामान्य मूंग का भाव सोमवार को 8000 से 8700 रुपए रहा और औसत कारोबार 8500 रुपए प्रति क्विंटल पर हुआ। इससे साफ है कि बेहतर क्वालिटी की चमकी मूंग सामान्य मूंग के मुकाबले 600 रुपए प्रति क्विंटल तक महंगी है। ग्वार में बड़ा उछाल, 7525 रुपए तक पहुंचा भाव ग्वार के भावों में भी मजबूती देखने को मिली। सोमवार को ग्वार 7000 से 7525 रुपए प्रति क्विंटल बिका और औसत भाव 7200 रुपए रहा। 6 अक्टूबर को इसका अधिकतम भाव 6780 रुपए तक था। इस हिसाब से ऊपरी भाव में करीब 745 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आई है। मंडी में असालिया 6000 से 7500 रुपए और दाना मेथी 6000 से 7200 रुपए प्रति क्विंटल तक बिकी। सिंधी सुवा का दायरा 6500 से 9000 रुपए रहा, जबकि तारामीरा 6500 से 7200 रुपए तक पहुंचा। तिल में भी मजबूती, सफेद तिल 12,800 तक काला तिल 10 हजार से 12,200 रुपए प्रति क्विंटल बिका। इसका औसत भाव 10,500 रुपए रहा। सफेद तिल 10,500 से 12,800 रुपए के बीच रहा और औसत भाव 11 हजार रुपए दर्ज किया गया। चना 6000 से 6750 रुपए और मोठ 6000 से 8500 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका। ज्वार का भाव 5000 से 5850 रुपए रहा। सरसों यानी रायड़ा का अधिकतम भाव 8300 रुपए प्रति क्विंटल रहा। कुल मिलाकर सोमवार की मंडी में जीरा 26 हजार रुपए के साथ सबसे महंगी जिंस रहा। पिछले सप्ताह की तुलना में जीरा, इसबगोल, सौंफ और ग्वार में आई मजबूती किसानों के लिए राहत की खबर है। हालांकि मंडी भाव फसल की गुणवत्ता और लॉट के अनुसार अलग-अलग रहते हैं।