नागौर नगर परिषद के वार्ड-10 में पूर्व सभापति कृपाराम सोलंकी के बेटे कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण सोलंकी की जीत के बाद समर्थकों ने पटाखे फोड़कर खुशी जताई। प्रवीण के मामा और पूर्व सभापति मांगीलाल भाटी ने कांग्रेस से टिकट मांगा था। टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी का समर्थन किया था। इसके बावजूद भांजे प्रवीण सोलंकी ने जीत दर्ज की। पूरा वीडियो देखने के लिए कवर इमेज पर क्लिक करें।