मंगोलिया की राजधानी उलानबातर में आयोजित संयुक्त राष्ट्र मरुस्थलीकरण रोकथाम अभिसमय (UNCCD) के COP17 में राजसमंद जिले के केरडी निवासी नारायण लाल गुर्जर ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सहभागिता की। गुर्जर EF Polymer के Founder और CEO हैं। जल प्रबंधन से जुड़े नवाचारों पर विचार साझा किए COP17 के तहत आयोजित विशेष साइड इवेंट में गुर्जर ने बतौर वक्ता सतत कृषि, भूमि संरक्षण और जल प्रबंधन से जुड़े नवाचारों पर अपने विचार साझा किए। जापान के कृषि, वानिकी एवं मत्स्य मंत्रालय की ओर से आयोजित इस सत्र में विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों ने भाग लिया। भूमि प्रबंधन की आवश्यकता पर जोर दिया गुर्जर ने अपने संबोधन में कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और टिकाऊ भूमि प्रबंधन की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने नवाचार के माध्यम से किसानों की चुनौतियों का समाधान करने तथा पर्यावरण संरक्षण के साथ कृषि विकास को आगे बढ़ाने की दिशा में अपने अनुभव साझा किए। राजसमंद की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनी राजसमंद के ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचना नारायण लाल गुर्जर की उपलब्धि के साथ ही जिले के लिए भी गौरव का विषय है। COP17 में उनकी सहभागिता से राजसमंद की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनी है। ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले युवा उद्यमी के रूप में गुर्जर की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है।