ब्यावर| राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद और ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश पर ‘नारी शक्ति सम्मेलन व संवाद-2026’ का जिला स्तरीय कार्यक्रम 3 अक्टूबर को सुबह 10 बजे अम्बेडकर भवन में होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महिलाओं से संवाद करेंगी। इसमें राजीविका की 350 और समेकित बाल विकास सेवाओं की 100 महिलाओं सहित कुल 450 महिलाएं शामिल होंगी। जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी धनदान देथा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ब्लॉक व ग्राम पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम होंगे।