नाथद्वारा में पालीवाल समाज ने निकाय चुनाव में सामान्य सीट पर सामान्य वर्ग को टिकट देने की मांग की है। इस संदर्भ में नगर के इमली बाजार स्थित पालीवाल समाज 44 श्रेणी समाज भवन में पालीवाल नवयुवक मंडल की बैठक हुई। बैठक में आगामी नगर पालिका चुनावों को लेकर समाज के युवाओं ने समाज को उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व दिलाने पर चर्चा की। सामान्य वर्ग के प्रत्याशी को ही टिकट​ मिले युवाओं ने निर्णय लिया कि नगर पालिका चुनाव में सामान्य सीट पर सामान्य वर्ग के प्रत्याशी को ही टिकट दिए जाने की पैरवी की जाएगी। पालीवाल समाज के युवाओं ने पालीवाल और ब्राह्मण समाज के मतदाताओं की संख्या अधिक होने का हवाला देते हुए दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों से आबादी के अनुपात में समाज को प्रतिनिधित्व देने की मांग रखने का निर्णय लिया। प्रतिनिधियों से मुलाकात कर रखेंगे मांग बैठक में तय किया गया कि समाज के युवा दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर अपनी मांग रखेंगे। वहीं, किसी सामान्य सीट पर आरक्षित वर्ग के प्रत्याशी को टिकट दिए जाने की स्थिति में समाज के युवाओं ने इसका विरोध करने की बात कही गई। इसके साथ ही समाज के संगठन को मजबूत बनाने, बचत समिति गठित करने, समाज की वेबसाइट तैयार करने और आगामी दिनों में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित करने को लेकर भी चर्चा की गई। बैठम में ये मौजूद रहे बैठक में अध्यक्ष लोकेश पुरोहित, धर्मेंद्र बागोरा, सत्यनारायण दवे, दीपक राजगुरू, भरत जोशी, मनसा पालीवाल, प्रवीण पालीवाल, मुकेश पालीवाल, प्रतीक पुरोहित, हिमांशु पानेरी, कमलेश पुरोहित, विशाल बागोरा, गौरव पुरोहित, भास्कर बागोरा, वैभव पुरोहित, दुष्यंत बागोरा, अरविंद व्यास, राकेश बागोरा, मयंक जोशी, यश बागोरा, जितेंद्र पालीवाल, राहुल पुरोहित, कपिल पुरोहित, उमेश पुरोहित, यशवंत पालीवाल, तुषार जोशी, जयंत पुरोहित, जगदीश बागोरा, उमंग बागोरा व ताराशंकर बागोरा सहित सदस्य मौजूद रहे।