रायपुर| कस्बे सहित क्षेत्र में शारदीय नवरात्र घट स्थापना के साथ प्रारंभ हुए। 9 दिनों तक माता की उपासना का पर्व में धार्मिक कार्यक्रम प्रारंभ हो गए हैं। गरबा पांडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं को शोभायात्रा निकाल कर स्थापित किया गया है। यहां पर आकर्षक विद्युत सजावट कर पांडाल सजाए गए हैं। जहां पर 9 दिनों तक गरबा डांडिया का आयोजन किया जाएगा।