खैरथल-तिजारा जिले की छात्रा नेहा भारती ने जूलॉजी विषय में ऑल राजस्थान स्तर पर पांचवीं रैंक हासिल की है। इस उपलब्धि से उन्होंने अपने जिले का नाम रोशन किया है। नेहा भारती एक सामान्य परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पिता रूपचंद भारती हैं, जबकि उनकी माता जयवंती भारती गृहिणी हैं। राजस्थान में हासिल की पांचवी रैंक सीमित संसाधनों के बावजूद, नेहा ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। जूलॉजी में ऑल राजस्थान पांचवीं रैंक मिलना उनके शैक्षणिक जीवन की एक बड़ी उपलब्धि है। नेहा की इस सफलता से उनके परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। स्टूडेंट्स के लिए बनीं प्रेरणा स्त्रोत उनकी यह उपलब्धि खैरथल जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है। परिवारजनों और शुभचिंतकों को विश्वास है कि नेहा भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रहेंगी।