हनुमानगढ़ जिले में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नोहर पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में आरोपी अनमोल सिंह(20) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है। घर के बाहर खड़ी बाइक गायब होने के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और लोगों से जानकारी जुटाकर आरोपी तक पहुंच बनाई। फिलहाल मामले की जांच जारी है। घर के बाहर खड़ी बाइक हुई थी चोरी नोहर निवासी शंकरलाल सैनी (65) ने 9 अक्टूबर 2026 को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर को दोपहर करीब 2 बजे अपनी बाइक (आरजे 49 एसबी 7457) घर के बाहर खड़ी की थी। करीब 2:48 बजे जब उन्होंने देखा तो बाइक वहां से गायब थी। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी तक पहुंची पुलिस रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। हेड कांस्टेबल जगदीश प्रसाद ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों से लोगों से जानकारी जुटाई तथा तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी अनमोल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी की बाइक भी बरामद कर ली गई। एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने की कार्रवाई यह कार्रवाई एसपी बी. आदित्य के निर्देश पर एडिशनल एसपी गीता चौधरी और नोहर सीओ सुभाषचंद्र की देखरेख में की गई। थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।